June 9, 2025
मानव गरिमा ब्यूरो

काशीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर काशीपुर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महिला दिवस मना कर विभिन्न क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देते हुए माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। बाजपुर रोड पर स्थित एक होटल में महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि वर्तमान समय महिलाओं के लिए चुनौती का समय है। पूरे देश में आज महिला उत्पीड़न और शोषण में बढ़ोत्तरी हो रही है। बंगाल का सन्देशखाली, मणिपुर की घटना, उत्तराखंड की अंकिता भंडारी और यौन उत्पीड़न की शिकार महिला पहलवान केस अफसोस का विषय है, इन सबको रोकने के लिए जागरूकता जरूरी है। वहीं, महानगर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूजा सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने कर्तव्य और अधिकार जानने और समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मातृशक्ति यूं ही नहीं कहा जाता, वे शक्ति स्वरूपा हैं। पूजा सिंह ने अलका पाल, लता शर्मा, अजीता शर्मा, रंजना गुप्ता, कुमकुम सक्सेना, राज बत्रा, शमा कुरैशी, डिंपल राणा, सुजाता शर्मा, आशा शर्मा, बंदना डोभाल, आदेश के अतिरिक्त शिक्षा के क्षेत्र में सुखवर्षा पंत, मंजू शर्मा, बीना गांधी चिकित्सा के लिए रश्मि लोधी, खेल के लिए एथलेटिक्स रिचा गुप्ता, अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टर संतोष कौर, जसविंदर कौर, सुरेंद्र कौर, बेबी कौर, सामाजिक क्षेत्र के लिए कमल जुयाल, विधि क्षेत्र में कामिनी श्रीवास्तव एडवोकेट, साहित्य के लिए अनुश्री भारद्वाज, गुनगुन, अचल आदि महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने की अपेक्षा की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *