काशीपुर। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी पायदान पर रहने वाले शिखर पब्लिक स्कूल लक्ष्मीपुर पट्टी, काशीपुर में शनिवार को वार्षिक परीक्षाफल का वितरण किया गया। प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण-पत्र दे कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय में नर्सरी, प्राथमिक एवं जूनियर स्तर पर सर्वश्रेष्ठ उपस्थित वाले छात्र/छात्राओं को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधक अश्विनी कुमार वर्मा एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती पूजा विश्नोई ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यालय की अध्यापिकाओं को भी प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिकाएं, छात्र/छात्रा माता-पिता, अभिभावक उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
