काशीपुर। ओजकवि स्व. अनिल सारस्वत का जन्मदिवस नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक सत्संग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
ओजकवि स्व. अनिल सारस्वत के जन्मदिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय एथलीट चौधरी विजेन्द्र सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरमासा के प्रधानाध्यापक अमित कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ओजकवि स्वर्गीय अनिल सारस्वत द्वारा कुछ वर्ष पूर्व नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ पढी गयी कविता “अपनी जिंदगानी वतन के नाम करता हू” के वाचन से किया गया। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रामधुन एवं “हारा हू बाबा पर तुझ पर भरोसा है ” आदि भजनों का सुन्दर सामूहिक गायन किया गया।
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय के वार्डन संजीव विश्नोई को शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य हेतु “अनिल सारस्वत प्रतिभा रत्न सम्मान” से शाॅल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया साथ ही आवासीय विद्यालय के दर्जन भर विद्यार्थियों को भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
