खटीमा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यहां कंजाबाग तिराहा पर स्थापित किए जा रहे 213 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस अवसर पर कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह ध्वज यहां खड़ा होगा और हर नागरिक को देशभक्ति की भावना से प्रेरित करेगा, विशेष रूप से यह युवाओं के दिलों में देशभक्ति की प्रेरणा प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना के महत्व को बताते हुए कहा कि यह खटीमा क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है और यहां आने वाले समय में पर्यटकों के आकर्षण का केद्र बनेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस कार्य को निर्धारित समय पर गुणवत्तायुक्त पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खटीमा क्षेत्र में विकास की दिशा में अधिकारियों को और भी अधिक कार्य करने के भी निर्देश दिए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, सांसद अजय भट्ट, लेफ्टि. जनरल संदीप जैन, मेयर रुद्रपुर विकास शर्मा, मेयर काशीपुर दीपक बाली, मेयर हल्द्वानी गजराज बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री डा. अनिल कपूर डब्बू, विनय रुहेला, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, गोपाल सिंह राणा, सुरेश गड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, कमल जिंदल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, प्रेम सिंह राणा, अध्यक्ष नगर पालिका रमेश चंद्र जोशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
