काशीपुर। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 134वें जन्मोत्सव के उपलक्ष में सोमवार 14 अप्रैल को काशीपुर शहर के अंदर डॉ. अंबेडकर संदेश यात्रा भव्य शोभा यात्रा के आयोजन की तैयारी पूर्ण होने उपरांत अंबेडकर संदेश यात्रा के आयोजक मंडल डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति काशीपुर द्वारा आज यहां एक होटल में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। अंबेडकर संदेश यात्रा के संस्थापक एवं समिति के संरक्षक जितेंद्र देवांतक द्वारा प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की तैयारी से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर आधुनिक भारत के महामानव के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हुए हैं, परंतु हमारे देश में योग्यता से पहले जाति से पहचान होती है। यही कारण है की बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, जिन्होंने भारत को एक ऐसा संविधान दिया जो आज 75 साल के बाद भी भारत की जनता को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। परंतु देश में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को दलित नेता के रूप में पहचान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस संदेश यात्रा का उद्देश्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संदेशों को देश के हर नागरिक तक पहुंचाना है। लगभग एक माह से डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति काशीपुर के पदाधिकारी गांव-गांव और गली-गली जाकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का प्रचार कर रहे हैं। यह शोभायात्रा काशीपुर नगर में एक अलग संदेश देकर जाएगी, जिसमें लगभग दो दर्जन झांकियों के माध्यम से वंचित शोषितों की आवाज उठाने वाले महापुरुषों और विशेष कर बाबा साहब अंबेडकर के चित्रों के साथ उनके संदेश कार्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेंगे। साथ ही इस शोभायात्रा में वंचित शोषण समाज आयोजक के रूप में अपना योगदान दे रहा है तो शहर के हर जाति धर्म संप्रदाय संगठन और विभिन्न पार्टी के लोग इस शोभायात्रा में स्वागत सत्कार हर्षोल्लास के साथ कर अपना योगदान दे रहे हैं कार्यक्रम की भव्यता में पहली बार काशीपुर नगर के अंदर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के इतने भव्य रूप से जन्मोत्सव का कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमें घोड़ो पर समता मूलक समाज का प्रतीक पंचशील झंडा शोभायात्रा का नेतृत्व करेगा। साथ ही लगभग चार बैंड, दो दर्जन से अधिक झांकियां व डीजे इत्यादि इस कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लगाएंगे। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र व काशीपुर शहर के विभिन्न मोहल्ले में जनसंपर्क से हजारों की संख्या में लोगों के प्रतिभाग करने की संभावना है, जो इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करेंगे। वार्ता के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के अध्यक्ष पूर्व प्रधानाचार्य सुक्लेश कुमार आजाद, उपाध्यक्ष पूर्व दरोगा हर गुलाल गौतम, शंकर सिंह कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र सागर सचिव, देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के सुमित सौदा, राजीव कुमार, संजय कुमार, रिंकू, अमित टांक एवं विनोद कुमार फौजी उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
