June 15, 2025

रुद्रपुर। दिन निकलते ही रामपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने दंपत्ति को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम हरमल थराली चमोली निवासी कलम सिंह दानू ( 67) अपनी पत्नी हीरा सिंह के साथ अपनी बेटी के घर प्रीत विहार थे। आज सुबह पांच बजे दंपत्ति प्रीत विहार से दिल्ली जाने के लिए रोडवेज बस पकड़ने के लिए पैदल निकले थे। रामपुर रोड में यूआईआरडी के पास अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतक कलम सिंह अल्मोड़ा में राजकीय इंटर कॉलेज से सेवानिवृत थे। वे अपनी पत्नी की कीमो कराने के लिए दिल्ली जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। मृतक के छोटे भाई उम्मेद सिंह पुलिस में कुछ साल पहले ही इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत हुए हैं। पुलिस घटनास्थल और हाईवे पर लगे कैमरे खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *