काशीपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने काशीपुर में कांग्रेस के खिलाफ भारी नारेबाजी कर सोनिया गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की शुक्रवार को युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनीत चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा रवि पाल की उपस्थित में नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के खिलाफ हज़ारों करोड़ की लूट के आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल होने पर उनका विरोध किया। जांच में सहयोग करने की जगह कांग्रेस पार्टी को जागीर समझने वाले गांधी परिवार ने कांग्रेस कार्यकर्ता को देश की संवैधानिक संस्था ईडी के खिलाफ सड़कों पर उतरने का फरमान सुनाया है। जिसके चलते सोनिया गांधी का पुतला दहन किया गया। इस प्रदर्शन में जिला महामंत्री युवा मोर्चा प्रशांत पंडित, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी पुलकित सेठी, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश कंबोज, मंडल अध्यक्ष जयदेव द्विवेदी, मंडल महामंत्री सतविंदर सिंह यादव, प्रियांशु कथूरिया, पवन सैनी, नितिन कुमार गोले समेत युवा मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-