काशीपुर। समर स्टडी हॉल विद्यालय में अग्निशमन विभाग ने मॉकड्रिल से बच्चों को आग से बचाव की जानकारी दी। सोमवार को कार्यक्रम में अग्निशमन अधिकारी राजकुमार सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार आग लगने पर रेस्क्यू किया जाता हैं और उसके बाद प्राथमिक चिकित्सा दी जाती है। फायर टेंडर किस प्रकार आग बुझाने व रेस्क्यू में मदद करता है। उन्होंने पेट्रोल में लगी आग को स्पेशल फोम का इस्तेमाल कर बुझाकर दिखाई। यहां सुमित, फायरमैन अर्जुन सिंह, सोमवीर पंवार, राहुल शाह, भावना आर्या, सीता, नीतू, राधिका, विद्यालय अध्यक्ष मुक्ता सिंह, दीपाली सिंह, प्रधानाचार्य अनुज भाटिया, उपप्रधानाचार्य मनु अग्रवाल आदि रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
