काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को काशीपुर के दौरे पर होंगे। जानकारी के मुताबिक दोपहर 1.05 बजे वह नवनिर्मित एआरटीओ कार्यालय के पास बनाए गए अस्थायी हैलीपैड पर उतरेंगे। सीएम नवनिर्मित एआरटीओ कार्यालय के भवन व ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वह हरिद्वार व ऋषिकेश में नवनिर्मित ऑटोमेटेड टेस्ट ट्रैक का भी वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। साथ ही सीएम सीएसआर के माध्यम से काशीपुर के वॉर्डों के लिए वाटर कूलर व निशुल्क एंबुलेंस का फ्लैग ऑफ करेंगे। 2.05 बजे वह कार से साई पब्लिक स्कूल और 3.00 बजे रॉयल एन्क्लेव कलश मंडप रोड भी जाएंगे। 4.00 बजे वह स्टेडियम हैलीपैड से देहरादून को प्रस्थान करेंगे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
