
काशीपुर। पूर्व सांसद एवं कद्दावर कांग्रेसी नेता स्व. सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की 15वीं पुण्यतिथि यहां चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में हवन-पूजन एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गुड़िया की धर्मपत्नी श्रीमती विमला गुड़िया द्वारा उनकी स्मृति में यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के यजमान श्री गुड़िया की पुत्री मीनाक्षी प्रवीण शर्मा, प्रियंका शर्मा-अशोक शर्मा, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय एवं डॉ. नीरज आत्रेय नाती यथार्थ आत्रेय, जयादित्य शर्मा एवं सत्यार्थ आत्रेय रहे। स्वामी वेदानन्द सरस्वती एवं श्री वेद मुनि जी ने वैदिक रीति से विस्तार पूर्वक यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ की आहुति में श्री सरस्वती ने स्व. गुड़िया की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना भी की और बीच-बीच में उनके कार्यों को याद भी किया। यज्ञ का समापन शांति पाठ के साथ हुआ। तत्पश्चात श्रद्धांजलि कार्यक्रम आरंभ हुआ।
उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता यशपाल आर्य ने स्व. गुड़िया के चित्र के सम्मुख श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं उसमें बहुत बड़ा योगदान परम आदरणीय गुड़िया जी का है। मेरे राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यक्तिगत जीवन में जो भूमिका गुड़िया जी ने निभाई है, उसे मैं जीवन पर्यन्त भुला नहीं पाऊंगा। मैं गुड़िया परिवार को विश्वास दिलाता हूं कि मैं हर कदम पर परिवार के साथ खड़ा था, हूं और आगे भी रहूंगा। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने स्व. गुड़िया को श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपनी अपनी स्मृतियों को उनके साथ साझा किया।
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, महापौर दीपक बाली, चेयरमैन बाजपुर नगरपालिका गुरजीत सिंह गित्ते, पूर्व महापौर श्रीमती उषा चौधरी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शमशुद्दीन, श्री गुड़िया के बाल सखा एवं सहयोगी शिवनंदन प्रसाद अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री सोहन सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा, परिवार के सदस्य सुशील गुड़िया, विमल गुड़िया, संतोष गुड़िया, राजरानी गुड़िया, कल्पना गुड़िया, निशित गुड़िया, मंजू गुड़िया, विकल्प गुड़िया, शोभित गुड़िया, मेधावी गुड़िया, शुभम गुड़िया, शिवानी गुड़िया, अजय शर्मा, रजनी शर्मा, रागिनी शर्मा, अंशुका पचौरी, विवेक पचौरी, पार्थ कौशिक एवं रितिका शर्मा के अतिरिक्त
वरिष्ठ कांग्रेसी हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, संदीप सहगल एडवोकेट, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, उमेश जोशी एडवोकेट, भाजपा नगर अध्यक्ष मानवेंद्र मानस, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक, पार्षद राशिद फारूखी, मयंक मेहता, विजय कुमार बॉबी, हनीफ गुड्डू के साथ ही श्रीमती लक्ष्मी गर्ग, इन्दु मान, अरुण चौहान, उमा वात्सल्य, रोशनी बेगम, अलका पाल, संजय चतुर्वेदी, मधुप मिश्रा, जितेंद्र सरस्वती, सरित चतुर्वेदी, अब्दुल समद, पंकज पंत, महेंद्र लोहिया, विनोद मेहरोत्रा, सुरेश शर्मा, राकेश लखेड़ा, अरविंद शर्मा, दीपक गुप्ता, एससी गुड़िया आईएमटी के निदेशक डॉ. केवल कुमार, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कीर्ति पंत, उदय राज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती रिंकू, गौड़ सभा के अध्यक्ष अनिल शर्मा, ब्राह्मण सभा समिति के अध्यक्ष सुभाष शर्मा, आर्य समाज के प्रधान प्रेम प्रकाश गुप्ता, मंत्री संजय अग्रवाल, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, आशीष भदवार, सत्यप्रकाश अग्रवाल, विनीत संगल, सुशील बंसल, विजय जिंदल, शशांक गहतोड़ी, डॉ. इला मेहरोत्रा, शशि प्रभा सिंघल, उर्मिला भूषण, संध्या भूषण, दिव्या चतुर्वेदी, सुनीला चतुर्वेदी, पुष्पा अरोड़ा, स्वाति गर्ग, डॉ. नरेश मेहरोत्रा, अशोक सिंह, आलोक अरोरा, मीना अरोरा, प्रदीप जोशी , ओम शर्मा, संजय अरोरा, शरद अरोरा, विकास अरोरा, अभिषेक अरोरा, हरिनारायण शर्मा, सुनील अग्रवाल, सुख वर्षा पंत, गीतिका पंत अरोरा, अपूर्व मेहरोत्रा, चेतन अरोरा, डॉ. मनीष अग्रवाल, डॉ. निमिषा अग्रवाल, पंकज टंडन, स्वतंत्र मेहरोत्रा, महेंद्र बेदी, शिवम शर्मा, मनोज कौशिक, रवि टंडन, सनत पैगिया एडवोकेट, काशीपुर बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा एडवोकेट, माजिद अली, अशोक नेहरू, मोहम्मद अकरम, इकबाल अदीब, गौरव गर्ग, गौरव गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह मान, सर्वेश बंसल, संजय गुप्ता, सर्वेश यादव, मंसूर अली, अभिषेक गोयल, अजीत गोयल, रवि सारस्वत, मोहम्मद नफीस सिद्दीकी, सुरेंद्र पाल, विजेंद्र चौधरी, चक्रेश जैन, राजीव घई, सुभाष चंद्र शर्मा, संदीप चतुर्वेदी एडवोकेट, संजय कचौरिया, समीर चतुर्वेदी, संजय रावल, इंदु सारस्वत, चारू चतुर्वेदी, सुषमा गुप्ता, पूजा गुप्ता, कुमकुम राजपूत, रुचि अरोरा, ललिता सारस्वत, रीता कचौरिया, शालिनी कचौरिया, सूर्य प्रताप चौहान, त्रिलोचन सिंह, सुखविंदर सिंह, लवीश अरोरा, संजय शर्मा, मेजर मुनिशकांत शर्मा, ब्रह्मा पाल, प्रभाकर शर्मा, कौशलेश गुप्ता, अमित शर्मा, दिलीप मेहरोत्रा, विधु शेखर शर्मा एडवोकेट, अमित शर्मा, संजीव शर्मा, आकाश गर्ग, प्रियांशु बंसल, सीमा चौहान, सुधा शर्मा, लता शर्मा, रंजना गुप्ता, जया अजीता शर्मा, मीनू गुप्ता, सुमित शंकर अग्रवाल, आरती शर्मा, रुचि शर्मा, विकास गुप्ता, विशाल अग्रवाल, मौहम्मद अकील, बृज शर्मा, बृजेश मुद्ग़ल, शिवकुमार, नीरज कांडपाल, बीडी कांडपाल, शरद पंत, पवन बक्शी, मनोज कुमार अग्निहोत्री, तरुण लोहनी, राजीव अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, लाला राम अवतार अग्रवाल, अजय टंडन बोकी, आशीष चतुर्वेदी, राजीव परनामी, ज्योति मिगलानी, राकेश गुप्ता, नितिन कौशिक, राजू छीना, प्रमोद कुमार , डॉ. दिग्विजय सिंह, रजत कुमार एडवोकेट के अतिरिक्त चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय एवं एससी गुड़िया आईएमटी की समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ उपस्थित रहा।

मुकुल मानव- सह संपादक
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-