June 14, 2025

                 काशीपुर। पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा धर्म के आधार पर निर्दोष पर्यटकों की क्रूरता पूर्वक हत्या किए जाने का विरोध पूरे देश में जगह-जगह हो रहा है। इसी क्रम में आज यहां रम्पुरा में रामनगर रोड स्थित ग्राम भगवंतपुर कृष्णा कालौनी, रम्पुरा के हिंदुत्व विचारधारा के लोगों ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष रूपेन्द्र सिंह बग्गा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद का खात्मा हो, के नारों के साथ आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इस दौरान रूपेन्द्र सिंह बग्गा ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या दुखद है। भारत का प्रत्येक व्यक्ति इस हमले की कड़ी निंदा करता है। पूरा देश इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के साथ खड़ा है। इस दौरान हर्ष सिंह रावत, विनोद सिंह रावत, मनवर सिंह नेगी, रमेश चंद्र, राजेंद्र सिंह नेगी, गबर सिंह, पूरन चंद्र कोठारी, गोविंद सिंह, महिपाल सिंह, सरोजनी देवी, पुष्पा, दीपा देवी, ध्यान सिंह नेगी, कमल मेहरा, सुरेंद्र सिंह रावत, कमला देवी, बलविंदर सिंह एवं पूर्व पार्षद दीप चंद्र जोशी आदि तमाम महिला पुरुष थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *