March 6, 2026

काशीपुर। श्री ब्राह्मण सभा समिति काशीपुर द्वारा अक्षय तृतीया (विशेष दिवस) के अवसर पर आगामी बुधवार 30 अप्रैल को भगवान परशुराम जी की तृतीय शोभायात्रा सायंकाल 4 बजे नगर के मौहल्ला किला से अत्यंत धूमधाम से निकाली जाएगी। मुख्य बाजार से होते हुए शोभायात्रा श्री रामलीला मैदान पहुंचेगी, जहां शोभायात्रा का विधिवत समापन किया जाएगा। समिति ने सभी ब्राह्मण बंधुओ से समयानुसार उपस्थिति दर्ज कराकर शोभायात्रा में सहभागिता निभाने का आहवान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *