June 16, 2025

काशीपुर। भाजपा नगर मण्डल द्वारा नैनीताल लोकसभा क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट (पूर्व पर्यटन व रक्षा राज्य मंत्री) का जन्मदिन यहां बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दिव्यांग बच्चों के आवासीय विद्यालय बाल देखभाल संस्थान गृह में फल वितरण व केक काट कर मनाया गया। इस दौरान सांसद अजय भट्ट की दीर्घायु की कामना भी की गई। कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, भाजपा नगर मंडल पूर्व अध्यक्ष अभिषेक गोयल, सृष्टि आहूजा बंसल, मोहन बिष्ट, सतीश चौहान, सुशील शर्मा, श्याम मोहन, रवि प्रजापति, रिकी पोंटिंग, सचिन ठाकुर एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *