March 6, 2026

 रुद्रपुर। (सू.वि.)। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी ने आज ईवीएम वेयर हाउस का मासिक बाहरी निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षात्मक दृष्टि से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों व अग्निशमन यंत्रो को भी देखा। उन्होने परिसर की साफ-सफाई कराने के निर्देश सहायक निर्वाचन अधिकारी को दिये। निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र अधिकारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हंसा दत्त पाण्डे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *