काशीपुर। माँ बगलामुखी के प्रकट उत्सव पर नगर के मौहल्ला कानूनगोयान में मां काली देवी मंदिर के समीप स्थित मां बगलामुखी देवी मंदिर मेंं महा यज्ञ का आयोजन आज सोमवार सायं 5 बजे से आरंभ होगा। यज्ञ के उपरांत रात्रि 8 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा। तत्पश्चात रात्रि 10 बजे माँ भगवती जागरण आरंभ होगा, जिसमें सुंदर व मनोहारी झांकियों एवं भजनों के साथ महामायी की महिमा का गुणगान किया जाएगा। मंगलवार प्रातः आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए पंडित रजत भारद्वाज ने श्रृद्धालु जन से आग्रह किया है कि आज सोमवार सायं 5 बजे से मंगलवार प्रातः तक जारी रहने वाले इस आयोजन में सहभागिता निभाकर माता रानी का आशीर्वाद एवं प्रसाद प्राप्त करें।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
