काशीपुर। सांसद व पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, वह करते हैं। पहलगाम में बहनों के सिंदूर का बदला ऑपरेशन सिंदूर से लिया गया है। भविष्य में भी आतंकवाद के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रहेगी। जसपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद भट्ट ने कहा कि पहलगाम घटना का बदला लेने के लिए आज भी सेना पर हमला नहीं हुआ। कहीं हम अंदर नहीं गए। अपनी जगह से हमने पाकिस्तान के आंतकवादियों के नौ ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। आम जनता को नुकसान नहीं किया गया। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। कहा कि पहलगाम हमले का ऑपरेशन सिंदूर से उत्तर देकर पूरे देश और दुनिया को संदेश दे दिया है कि हिन्दुस्तान हर उस आतंकवादी को चुन-चुन कर मारेगा जो भारत पर नजर उठाकर देखेगा। कहा कि पूरा विश्व भारत के साथ है। यह बदला उन बहनों के सुहाग का बदला है, जिनके पतियों पर आतंकियों ने कायरतापूर्ण गोलियां बरसाईं थीं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
