काशीपुर। आज दिनदहाड़े द्रोणासागर परिसर जो कि जिलाधिकारी उधमसिंह नगर के संरक्षण में है, से तीरंदाजी का बोर्ड चोर/नशेड़ी ने चोरी करने की कोशिश की। शोर मचने के कारण वह उसे छोड़कर भाग गए। ज्ञात हो कि द्रोणासागर की एक दीवार टूटी होने के कारण असामाजिक तत्वों का उसमें आना-जाना लगा रहता है जिस कारण मंदिर भी सुरक्षित नहीं रहा। अक्सर लोग टोंटी पंखा बिजली की तार, मंदिर के बर्तन इत्यादि चोरी कर ले जाते हैं। यहां के नियमित मॉर्निंग वॉकर एवं मंदिर के दर्शनार्थियों का कहना है कि यह क्षेत्र सरकारी नियंत्रण में है इसलिए यहां की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी प्रशासन की है। आज की घटना से उनमें भारी रोष है। उन्होंने कहा कि अगर सामाजिक तत्वों के हौसले इसी तरह बढ़ते रहे तो वह दिन दूर नहीं कि मंदिरों से मूर्तियां भी चोरी होने लगेंगी। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि घटना का संज्ञान लेते हुए परिसर की टूटी चार दिवारी की मरम्मत कराकर तीर्थ द्रोणासागर परिसर को अविलंब सुरक्षित कराया जाए ताकि भविष्य में चोरी की घटनाएं न हों।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
