March 6, 2026

काशीपुर। अपने देश भारत के सशस्त्र बलों का मनोबल बढ़ाने के लिए आज कांग्रेस पार्टी द्वारा आज यहां तिरंगा यात्रा निकाली गई। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में भारी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौहल्ला किला तिराहा पर एकत्रित हुए। यहां से आरंभ तिरंगा यात्रा मेन बाजार होते हुए महाराणा प्रताप चौक पहुंची। इस दौरान कांग्रेस नेत्री श्रीमती अलका पाल, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, जितेंद्र सरस्वती व शिवम शर्मा आदि ने कहा कि हमारे सशस्त्र बल पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। भारत के मनोबल और ताकत के सामने पाकिस्तान टिक नहीं सकता। तिरंगा यात्रा में कांग्रेस पार्टी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार को पूरा समर्थन दे रही है। कहा कि हमारी सेना आतंकवादियों को हमेशा के लिए खत्म करने पर काम कर रही है और हम उनके साथ खड़े हैं। भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में आज ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया है। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, प्रीत कुमार बम, नौशाद हुसैन, शाह आलम, नीरज शर्मा एडवोकेट, मीनू गुप्ता, संदीप सहगल एडवोकेट, अब्दुल सलीम एडवोकेट, राशिद फारुकी, मंसूर अली मंसूरी, मंसूर अली मेफेयर व यथार्थ आत्रेय आदि तमाम पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *