काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव शिवम शर्मा ने कांग्रेस द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान कहा की पाकिस्तान द्वारा युद्ध में घुटने टेके जाने पर सेना के जवानों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार एवं देश के वीर सैनिकों के कुशल नेतृत्व का परिणाम है, कि आज पाकिस्तान ने भारत की सभी शर्तों को माना है और दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू हुआ है। उन्होंने कहा कि यह भारत है यहां भारत की ओर आंख उठाकर देखने वालों पर करारा जवाब दिया जाता है । उन्होंने युद्ध में सेना के अदम्य साहस और वीरता के जज्बे को सलाम करते हुए देशवासियों को बधाई दी है। तिरंगा यात्रा के दौरान शिवम शर्मा ने कहा कि भारत ने राजनीतिक, कूटनीतिक और सैन्य शक्ति के दम पर पाकिस्तान को धूल चटाई है। भारत ने पाकिस्तान की जनता को नुकसान न पहुंचा कर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है, जबकि पाकिस्तान द्वारा भारत की जनता को नुकसान पहुंचाने की असफल कोशिश की गई थी। पाकिस्तान के खिलाफ हिंदुस्तान की जंग एक बड़ी जीत के लिए देश के जवानों को सलाम करते हैं जबकि भारत सरकार एवं देश के वीर जवानों सैनिकों तथा देश की जनता को एकता का परिचय देने के लिए साधुवाद किया है ।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
