March 6, 2026

मुरादाबाद। दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर चल रही एक मालगाड़ी आज सुबह रामगंगा नदी पुल पर पहुंचते ही दो हिस्सों में बंट गई। यह हादसा सुबह करीब छह बजे कटघर थाना इलाके में हुआ। पुल पर अचानक डिब्बे अलग होने से रेल मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। घटना देख राहगीर रुक गए और आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर और कैरिज एंड वैगन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद टूटे डिब्बों को जोड़ा गया और मालगाड़ी को रवाना किया गया। इस दौरान दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। रेलवे अधिकारियों की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *