काशीपुर। नगर के बीच से बहने वाली लक्ष्मीपुर माइनर के कवर होने से शहरवासियों को बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। ठेकेदार कंपनी अब तक लगभग 650 मीटर नहर को कवर कर चुकी है। कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग ने अब रामनगर रोड से माइनर को कवर करने का कार्य शुरू करा दिया है। शहर के मध्य से गुजरने वाली लगभग 3.025 किमी लंबी माइनर को कवर करने के लिए भारत सरकार ने 28.45 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी थी। नहर को कवर करने की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग को सौंपी गई है। विभाग ने मार्च 2024 से काम शुरू करा दिया है। माइनर को गिरीताल से मुरादाबाद रोड स्थित कार्बेट होटल तक कवर किया जाना है। कार्यदायी ठेकेदार कंपनी ने गिरीताल से रामनगर रोड स्थित सरकारी अस्पताल के पास नगर को कवर कर दिया। मुरादाबाद रोड पर काॅर्बेट होटल की साइड में नहर के कवर कर दिया है।
अभी शहर के अंदरूनी क्षेत्र के हिस्सा रह गया है, जबकि माइनर के दोनों सिरे गिरीताल व मुरादाबाद रोड स्थित कार्बेट होटल के पास लगभग 650 मीटर काम पूरा हो चुका है। अब रामनगर रोड पर सड़क के दूसरी साइड में जिंदल कोठी के पास से माइनर को कवर करने का काम शुरू कराया गया है। मोहल्ला कटोराताल पुलिस चौकी तक माइनर को कवर करने के बाद शहर के अंदरूनी क्षेत्र में नहर को कवर करने का काम शुरू होगा। माइनर को कवर करने के लिए लगभग दो साल का समय लगेगा। नहर को कवर करने का काम लगभग एक साल से चल रहा है।- राजू सिंह, जेई, सिंचाई विभाग

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
