काशीपुर। एक महिला ने अपनी ननद और ससुर पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आईटीआई थाना क्षेत्र के वैशाली कॉलोनी निवासी एकता गुप्ता पत्नी शुभव गोयल पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि मंगलवार सुबह आठ बजे अपनी रसोई में चाय बनाने के लिए गई थी। इसी बीच ननद आकांशा गोयल, ससुर मनोज गोयल ने उसे पकड़ा और जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर किसी धारदार हथियार से वार किया। आरोप लगाया कि सास, ससुर, ननद व पति उसे आए दिन प्रताड़ित करते हैं और घरवालों से दहेज मांगते रहते हैं। आरोप लगाया कि ससुराली उसे खर्च भी नहीं देते। वह अपने परिवार व माता-पिता से रुपये मंगाकर अपना गुजारा कर रही है। पुलिस आरोपियों पर केस दर्ज मामले की जांच कर रही है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
