काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा कोविड काल में कारागारों से रिहा सिद्धदोष बंदियों के सत्यापन हेतु चलाये गए अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह, क्षेत्राधिकारी काशीपुर दीपक कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर अमर चन्द शर्मा द्वारा टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा सूचना संकलन कर पाया गया कि अनाधिकृत रूप से कारागार से बाहर रह रहे सिद्धदोष बंदी सावेज पुत्र अरशद निवासी मौहल्ला बांसफोड़ान, काशीपुर नशा मुक्ति केंद्र मुरादाबाद में रह रहा है, जिसे गिरफ्तार कर उपकारगार हल्द्वानी में दाखिल किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक पूर्व में सिद्धदोष बंदी सूरज पुत्र सोमपाल निवासी गड्ढा कॉलोनी काशीपुर को 02 मई 2025 को तथा आलोक कश्यप पुत्र भगवानदास निवासी कृष्णा कॉलोनी काशीपुर को 6 मई 2025 को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस टीम में काशीपुर कोतवाली प्रभारी अमर चन्द शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल जोशी, उपनिरीक्षक मनोज धोनी व हेड कांस्टेबल संजय कुमार थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
