हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र के रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से लापता एक चार साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। बच्ची बीते 13 मई से लापता थी। शुक्रवार सुबह उसका शव मनसा देवी मंदिर टनल के पास एक कोने में बरामद हुआ। बच्ची के पिता ने खुद उसकी तलाश के दौरान शव को खोज निकाला और तत्काल पुलिस को सूचना दी। प्रथम दृष्टया मामले में गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा, बच्ची के साथ किसी प्रकार की हैवानियत की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। और रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
