काशीपुर। एक व्यक्ति ने नौ युवकों पर उसके व उसके पुत्र और कर्मचारी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार 6 नामजद समेत 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर के मौहल्ला टांडा उज्जैन निवासी उदल सिंह पुत्र शिवलाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उसकी दढ़ियाल रोड पर बिजली की दुकान है। बीती 10 मई की शाम वह अपनी दुकान पर था कि इस दौरान दिव्यांश, अजय, निक्की, विशाल, सूरज, सौरभ व तीन अन्य अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा दुकान के पास में ही एक युवक के साथ मारपीट की जा रही थी। तभी वह बाहर आया और उसको बचाने की कोशिश करने लगा। इसके बाद वह युवक को छोड़कर उसके साथ मारपीट करने लगे। जहां वह अपनी दुकान की तरफ भागा तो उसका पुत्र कुशलेंद्र कुमार और दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी योगराज उसे बचाने आए। तब उन लोगों ने उनको भी लाठी-डंडों से पीट दिया। पड़ोसी आने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 6 नामजद समेत 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
