काशीपुर। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की आम बैठक रामनगर रोड स्थित होटल सभागार में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि सहोता हॉस्पिटल के एमडी डॉ. रवि सहोता थे। समिति ने भारतीय सेना के वरिष्ठ सदस्य अधिकारियों को उनकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इनमें कर्नल अशोक चतुर्वेदी, विंग कमांडर प्रगट सिंह, कैप्टन पंकज शील शामिल थे। सभी ने सेना के अपने अनुभवों से सबको परिचित कराया तथा भारतीय सेना को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बधाई दी ।
डॉ. रवि सहोता ने प्रत्येक अवस्था में शरीर को स्वस्थ रखने की जानकारी दी। शरीर में होने वाली विभिन्न व्याधियों के कारण तथा उनके निवारण को बहुत ही सरल ढंग से प्रोजेक्टर के माध्यम से समझाया। स्वस्थ शरीर के मानकों और मानव शरीर में उन्हें यथावत बनाए रखने की जानकारी दी। जानवरों के काटने से रेबीज की रोकथाम के बारे में महत्व पूर्ण जानकारी से भी उन्होंने अवगत कराया। समिति ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
आम बैठक में मुख्य संरक्षक एलपी गहतौड़ी, सुरेश शर्मा, केएस कपूर, टीका सिंह सैनी, हरि प्रकाश शर्मा, अशोक अग्रवाल, विनय शर्मा, आरसी त्रिपाठी, डीके तिवारी, अरुण वर्मा, सुरेश जोशी, विजय चौधरी, संजय चतुर्वेदी, सुभाष शर्मा, बीके बाठला, गुरुनाम सिंह, जेएस विश्नोई, शरद विश्नोई, श्रीमती कुमकुम सक्सेना, श्रीमती लता शर्मा, दीना नाथ, मनोज डोबरियाल, विजय शंकर शर्मा, एसके मेहरोत्रा, सुशील गुड़िया, ज्ञान चंद्र गुप्ता, शिशर शर्मा, खजान सिंह, भीम सिंह, प्रेम सिंह, रामपाल सिंह यादव, इंदर सिंह एडवोकेट, डीएन सिंह आदि थे। बैठक की अध्यक्षता हरीश कुमार सिंह एडवोकेट ने, जबकि संचालन चंद्र भूषण डोभाल ने किया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
