March 6, 2026

जसपुर। मेडिकल स्टोर्स पर कार्यवाही के अगले दिन आज मंगलवार को चिकित्सा विभाग की टीम ने पैथलैबों पर कार्यवाही की और मानक पूरे न करने पर तीन लैब सील कर दिये। वहीं, एक घर में चल रही एक्सरे मशीन के मकान स्वामी को टीम ने नोटिस दिया है। टीम को एक एक्सरे की दुकान का शटर गिरा मिला। टीम ने पुन: आकर चेकिंग करने की बात कही है। टीम की कार्रवाई से लैब संचालकों में हड़कंप है। आज मंगलवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. डीपी सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने स्वास्थ केंद्र के पास चल रही ओम पैथ लैब, एनएस, स्वास्तिक लैब पर छापा मारा। टीम को लैबों पर मानक पूरे नहीं मिले। उन्होंनें तीनों लैब को सील करा दिया। टीम स्वास्थ्य केंद्र के सामने एओ डिजिटल एक्सरे पर पहुंची। लेकिन वहां एक्सरे नहीं चल रहा था। टीम ने मकान स्वामी को नोटिस देकर जवाब मांगा है। इसके बराबर में सिंह एक्सरे का शटर गिरा हुआ था। एसीएमओ डॉ. सिंह ने बताया कि शेष लैबों पर अगली बार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने लैब संचालकों से मानक पूरे करने को को कहा है। इस दौरान एसआई सुशील कुमार, डॉ. आशु सिंघल, धीरेंद्र नेगी, लिपिक गोपाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *