काशीपुर। चैंबर के रास्ते को लेकर काशीपुर न्यायालय परिसर के बाहर दो अधिवक्ताओं में मारपीट हो गई। एक अधिवक्ता ने दूसरे के सिर पर लाठी से हमला कर घायल कर दिया। बीच-बचाव में आई महिला पैरोकार भी घायल हो गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बार एसोसिएशन दोनों को नोटिस जारी किया है। आरोप है कि बुधवार की दोपहर न्यायालय परिसर के बाहर अधिवक्ता विनय पाल की राकेश चौधरी से मारपीट हो गई। हमले में चौधरी के सिर पर लाठी लग गई। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। इस दौरान बीच-बचाव में पहुंची वहां तैनात पैरोकार सुमन गोस्वामी भी हमले में घायल हो गई। अधिवक्ता अपने-अपने चैंबर छोड़कर कोर्ट परिसर की ओर दौड़े और अधिवक्ताओं को छुडाया। इस दौरान घायल को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। उनके सिर पर टांके आए हैं। वहीं आरोपित अधिवक्ता फरार हैं। फिलहाल आईटीआई पुलिस को पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर सौंपी गई है। वहीं बार एसोसिएशन की ओर से दोनों अधिवक्ताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश चौबे ने बताया कि कोर्ट परिसर में हुई घटना निंदनीय है। मामले में अधिवक्ता विनय पाल और राकेश चौधरी को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। दोनों अधिवक्ताओं में चैंबर के रास्ते को लेकर कुछ दिन से विवाद चल रहा था। दोनों के चैंबर आसपास हैं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
