March 6, 2026

नई दुल्हन ने शादी के चार दिन बाद ही लड़का सीधा है यह कहते हुए तलाक मांग लिया। मामले को हल करने के लिए बैठी पंचायत ने वर पक्ष पर साढे़ छह लाख रुपये का जुर्माना लगा कर दोनों को अलग-अलग कर दिया। मामले को स्टांप पर लिखा गया है। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद अंतर्गत पाकबड़ा थाना क्षेत्र के समाथल गांव की युवती की शादी कटघर थाना क्षेत्र के गांव वसंतपुर रामराय गांव निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी 30 अप्रैल को हुई थी। इसके चार दिनों के बाद दुल्हन अपने मायके वापस आ गई। इसके बाद दुल्हन ने ससुराल वापस जाने से इनकार करते हुए लड़का सीधा है कहते हुए थाने में शिकायत कर दी। पुलिस भी हैरान थी शादी के चार दिन बाद ही ऐसा क्या विवाद हो हो गया की मामला पुलिस के पास आ गया। मामले को लेकर दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया और शादी को ठीक से प्रकार से चलने के लिए कई दिन प्रयास किए गए, लेकिन दुल्हन ने साथ जाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। दोनों पक्षों के लोगों ने मामले को हल करने के लिए पंचायत बैठाते हुए दोनों के बीच तलाक करा दिया। वर पक्ष पर साढे़ छह लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। जुर्माना अदा भी कर दिया गया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया की दोनों पक्ष के लोगों ने अपना-अपना पक्ष रखा। अपनी आपसी सहमति से अपना फैसला कर लिया है। काई भी पक्ष अब इस मामले में कार्रवाई नहीं चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *