काशीपुर। मुरादाबाद रोड पर ढेला पुल के पास स्थित संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल रोगियों की शानदार सेवा करते-करते सफलतम 8 वर्ष पूर्ण कर नवें वर्ष में प्रवेश कर गया है। यह एक अस्पताल ही नहीं बल्कि वास्तव में अपने नाम के अनुरूप रोगियों के लिए साक्षात संजीवनी बनकर उभरा है जहां रोगी के तीमारदारों की जेब पर नहीं बल्कि रोगियों के बेहतर उपचार पर निगाह रहती है और कोशिश होती है कि यहां दर्द से कराहता आने वाला हर रोगी अपने परिजनों के साथ हंसता मुस्कुराता जाए।संजीवनी हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश चावला, राजकुमार गुंबर और मनीष चावला ने समाज के दीन-हीनऔर गरीब रोगियों को सहज सुलभ और सस्ता उपचार देने का मकसद लेकर जिस संजीवनी हॉस्पिटल की आज से 8 वर्ष पूर्व स्थापना की गई थी, उस उद्देश्य को प्राप्त करने में सीमित संसाधनों और समय-समय पर अनेक उतार चढ़ाव के थपेड़ों को झेल-झेल कर भी इस अस्पताल ने अपने उद्देश्य को हासिल करने में सफलता पाई है और निराश हताश उदास एवं तड़पते रोगियों को बेहतर उपचार देकर उनके बीच अपनी बखूबी पहचान बनाने में सफलता हासिल की है। यही कारण है की आज संजीवनी नगर ही नहीं क्षेत्र के रोगियों में बेहतर उपचार के लिए जाना जाता है। रोग कोई भी हो सभी के उपचार की अत्याधुनिक मशीनों द्वारा शानदार चिकित्सा एवं रोगियों की समुचित जांच की सुविधा यहां उपलब्ध है। सबसे बड़ी बात है कि संजीवनी के प्रबंध तंत्र के कुशल मार्गदर्शन में रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उपचार भी बेहतर तरीके से होता है और उनका रोगियों के प्रति व्यवहार भी अपने परिजनों जैसा है। जिससे यहां आने वाले रोगी बेहतर उपचार से न सिर्फ ठीक होते हैं बल्कि उनका चिकित्सा और संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर विश्वास भी जमा है। यहां हर रोग का संतोषजनक उपचार होता है और यदि आप हाई ब्लड प्रेशर और हाई शुगर से परेशान है और रोग पर भारी धनराशि खर्च होने से निराश हैं तो अब आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं क्योंकि संजीवनी लाया है समाधान। यहां उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के आयुष्मान एवं ई एस आई कार्ड, गोल्डन, ईएसआईसी तथा सभी बीमा कार्ड धारकों के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा मौजूद है। संजीवनी के नवें वर्ष में प्रवेश करने पर आयोजित शानदार कार्यक्रम में क्षेत्र की पहली बेरा मशीन का अनावरण करते हुए देश के पूर्व रक्षा राज्य मंत्री एवं नैनीताल संसदीय क्षेत्र के सांसद मुख्य अतिथि अजय भट्ट ने भी अहसास किया कि संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल लंबे समय से रोगियों का उपचार करते-करते अब चिकित्सा के क्षेत्र में एक वट वृक्ष का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन भावनाओं को लेकर आयुष्मान कार्ड को लागू किया उसे संजीवनी पूरे मानकों के साथ लागू कर गरीब व असहाय रोगियों के लिए एक वरदान बना हुआ है। उन्हें उम्मीद है कि रोगियों को बेहतर और कैशलेस उपचार देने में संजीवनी के प्रबंध तंत्र द्वारा नए कीर्तिमान स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने संजीवनी परिवार को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी। वहीं, महापौर दीपक बाली ने भी मुख्य अतिथि के रूप में संजीवनी परिवार को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि यह अस्पताल रोगियों के लिए आशा की नई किरण बन कर उभरा है और चिकित्सा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने भी संजीवनी हॉस्पिटल की भूरि भूरि प्रशंसा की और इसके संचालकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज संजीवनी क्षेत्र के रोगियों के बेहतर उपचार हेतु उम्मीद की सुनहरी किरण बनकर उभरा है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि संजीवनी के 8 साल बेमिसाल रहे हैं और इसका भविष्य भी बेहतर रहेगा। कार्यक्रम का सफल संचालन अभिताभ सक्सेना एडवोकेट ने किया। नवें वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर आयोजित समारोह में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर एआरटीओ विमल पांडे ने दुर्घटना होने पर घायल की कैसे जान बचाई जाए, इसका सुंदर प्रेजेंटेशन किया। वहीं कोतवाल अमरचंद शर्मा ने नशे को राष्ट्र व समाज के लिए घातक बताते हुए इसमें करोना के दौर की भांति जन सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में बृजेश पाल सिंह, अनीता कांबोज, जसवीर सिंह सैनी, कमलेश कुमार, मनोज बाठला, मनजीत, राकेश, संजय नेगी, सायरा बानो, राजीव सैनी, गगन कांबोज, शक्ति अग्रवाल, गुरताज सिंह भुल्लर, प्रियंका अग्रवाल, सुधा शर्मा, श्रीमती मुक्ता सिंह, रीति नागर, राशिद फारुखी, चौधरी समरपाल सिंह, यशपाल राजहंस, सीमा चौहान, राजेश कुमार, सहित दर्जनों समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनेक चिकित्सक तथा सैकड़ो गण मान्य व्यक्ति मौजूद थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
