काशीपुर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह जनपद भ्रमण के दौरान कार द्वारा आज दोपहर मंडी विश्राम गृह पहुंचे। मंडी विश्राम गृह पहुंचने पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने पुष्प गुच्छ देकर राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।अल्प विश्राम के बाद राज्यपाल ने करीब सवा तीन बजे काशीपुर से कार द्वारा राजभवन नैनीताल के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर एसपी निहारिका तोमर, एडीएम पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, कौस्तुभ मिश्रा, सीएस चौहान, सीओ दीपक कुमार, आरडी मठपाल , तहसीलदार सुभांगनी आदि मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
