काशीपुर। छुट्टी के बाद तमाम स्कूलों के बाहर अखाड़े जैसा माहौल नजर आता है। मानो स्कूल के बच्चे न हों बल्कि टपोरी हों। लड़ाई झगड़ा आम है। इसी क्रम में छुट्टी के बाद स्कूल गेट पर खड़े तीन युवकों ने रॉड से 12वीं के छात्र के साथ मारपीट कर उसकी आंख फोड़ दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। आईटीआई थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम धीमरखेड़ा निवासी रविंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका 17 वर्षीय बेटा रुचित चौधरी रोजाना की तरह 22 मई को पढ़ने के लिए गोविंद बल्लभ पंत स्कूल गया था। आरोप है कि आपसी रंजिश में स्कूल की छुट्टी के समय गेट पर समीर, गोविंदा पुत्र रमेश निवासी सत्यम पैलेस, वैशाली कॉलोनी और पवन (डीजे वाला) निवासी खड़कपुर ने उनके बेटे से गाली-गलौज कर मारपीट की। मारपीट के दौरान रॉड से रुचित की आंख पर वार किया, जिससे उसकी आंख पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसे दिखना बंद हो गया। आरोप है कि समीर ने बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी। घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
