काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन कार्यकारिणी व अनुशासन समिति ने बीते दिनों दो अधिवक्ताओं के बीच हुई मारपीट के मामले में अधिवक्ता विनय पाल की एसोसिएशन से सदस्यता समाप्त कर दी है। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बार एसोसिएशन के सचिव नृपेंद्र कुमार चौधरी ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बीती 19 मई को एडवोकेट विनय पाल व राकेश कुमार के बीच चैंबर में हाथापाई हो गई थी। इस दौरान एडवोकेट उमेश जोशी व राजेश कुमार ने बीच-बचाव कराया था। इसके बाद 21 मई को विनय पाल एडवोकेट ने जेएम कोर्ट परिसर में राकेश कुमार एडवोकेट पर लाठी से सिर पर हमला कर घायल कर दिया था। सचिव ने कहा कि एडवोकेट पाल के इस व्यवहार से एसोसिएशन व अधिवक्ताओं की एकता-अखंडता को ठेस पहुंची है। वहीं उन्होंने चार महीने से अधिक समय का सदस्यता शुल्क भी जमा नहीं किया है। इस संबंध में एसोसिएशन की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। साथ ही एसोसिएशन कार्यकारिणी व अनुशासन समिति ने एडवोकेट पाल की एसोसिएशन से सदस्यता समाप्त कर दी है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
