June 9, 2025
Screenshot_2025-06-09-20-11-57-35

काशीपुर। मौसम का मिजाज बीते तीन दिन से शुष्क बना हुआ है। इससे सूर्य देवता अपने तेवर दिखा रहे हैं। तापमान में वृद्धि होने से लोग परेशान है। बढ़ते
तापमान के बीच बुधवार से मौसम फिर करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। प्री-मानसून की संभावित दस्तक के साथ 11 से 14 जून तक प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है। दरअसल, जून की शुरुआत झमाझम वर्षा के साथ हुई थी। पहाड़ से लेकर मैदान तक हुई बारिश ने गर्मी में सर्दी का जैसा अहसास भी कराया। लेकिन अब लगातार तीन दिन मौसम शुष्क रहने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, मंगलवार को भी गर्मी का प्रकोप बने रहने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *