June 15, 2025
IMG_20250615_114247

काशीपुर। नगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए काशीपुर के मोक्ष धाम प्रांगण में पौधा लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा नगर मंडल कोषाध्यक्ष धीरज वर्मा ने कहा कि साल 2025 हम भारतीयों के लिए मुश्किलों से भरा रहा है। पहले पहलगाम हमला, फिर आईपीएल समाप्ति पर भगदड़ और अब ये प्लेन क्रैश। सारी घटनाओं में न जाने कितने मासूमों की जान चली गई। विभिन्न हादसों में जान गवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ईश्वर से प्रार्थना की गई कि आने वाला समय देशवासियों के लिए सुखद हो। इस दौरान भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष श्याम, नगर मंडल पूर्व महामंत्री विपिन अरोरा, पार्षद रवि प्रजापति, पार्षद सुरेश सैनी आदि भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *