March 6, 2026
IMG_20250618_163321

काशीपुर।‌ वारंटियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शहर से एक महिला वारंटी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह, क्षेत्राधिकारी काशीपुर दीपक कुमार के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर अमर चन्द शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक विपुल चन्द्र जोशी (चौकी प्रभारी कटोराताल) एवं कांस्टेबल प्रेम कनवाल और गिरीश मठपाल द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत वांछित वारंटी मंजू वर्मा पत्नी सुनील वर्मा निवासी काली मंदिर के पीछे मौहल्ला पक्काकोट काशीपुर को आज उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *