March 6, 2026
IMG_20250619_202058

काशीपुर। कांग्रेस जन शुक्रवार को यहां एडिशनल एसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने बताया कि तीन दिन पूर्व सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता रवि पपनै पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कायराना हमला किया गया था। इस गंभीर घटना के बाद प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया था कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, लेकिन अत्यंत खेदजनक है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस अन्याय और प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में शुक्रवार, 20 जून को प्रातः 11:30 बजे सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एडिशनल एसपी कार्यालय (डिजाइन सेंटर, काशीपुर) पर एकत्र होंगे और एडिशनल एसपी अभय सिंह से तत्काल कार्रवाई के संबंध में वार्ता करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *