March 6, 2026
IMG_20250619_223054

काशीपुर।‌ कच्ची शराब की कसीदगी करने वालो के अरमानों पर पानी फेरती काशीपुर पुलिस ने करीब 10,000 लीटर लाहन नष्ट किया गया और झाड़ियों में छुपाकर रखे गये लोहे के 04 ड्रमों को कब्जे मेे लिया गया।‌ साथ ही अन्य उपकरणों को मौके पर नष्ट कर दिया गया।‌ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिहनगर के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को कच्ची शराब की कसीदगी करने वालों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही के निर्देश जारी किये गये है। उक्त निर्देश के क्रम में वृहस्पतिवार को कुण्डेश्वरी चौकी पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब की कसीदगी को रोकने के लिये रम्पुरा के ग्रामीण क्षेत्र में छापेमारी की कार्यवाही की गयी तो शराब तस्करों के द्वारा शराब बनाने में प्रयुक्त लाहन के काफी सारे गढ्ढे पाये गये जिनमें गुड़ को सड़ाने के लिये बड़े बड़े प्लास्टिक के पालीथीनों मे लाहन बाँध कर कच्ची शराब बनाने की तैयारी थी। पुलिस के द्वारा तस्करों के अरमानों पर पानी फेरते हुये मौके पर करीब 10000 लीटर लाहन नष्ट किया गया और झाड़ियों में छुपाकर रखे गये लोहे के 04 ड्रमों को कब्जे मेे लिया गया।‌ साथ ही अन्य उपकरणों को मौके पर नष्ट कर दिया गया। मौके पर कोई भी भट्टी चालू नहीं पायी गयी। लहन रखने वालो की जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम में पुलिस उपनिरीक्षक सन्तोष देवरानी, कांस्टेबल दर्शन सिंह, पीआरडी नवीन कुमार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *