March 6, 2026
IMG_20250621_124314

ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत में दो की मौत
काशीपुर। यूपी क्षेत्र हाईवे पर एक कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में दो व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। देर रात यहां सरकारी अस्पताल लाये जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हल्दुआ रामनगर निवासी खनन व्यवसायी दिलबाग सिंह पुरेवाल (55) शुक्रवार देर रात कार में अपने दोस्त जस्सा सिंह के साथ किसी काम से रुद्रपुर गए थे। देर रात लौटते समय सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र नेशनल हाईवे स्थित ढिल्लों ढाबा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा टकराई। हादसे में टक्कर के बाद ट्रॉली पलट गई। सूचना मिलते ही रामपुर की मसवासी पुलिस चौकी के प्रभारी अजय कुमार टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। दोनों घायलों को काशीपुर सरकारी अस्पताल भेजा गया। यहां दोनों घायलों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। टक्कर में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इधर, दोनों की मौत की खबर से उनके परिवार वालों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव का आज यहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *