काशीपुर। खाने के पैसे मांगना होटल मैनेजर को महंगा पड़ गया। आठ दस अज्ञात लोगों ने मैनेजर पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान मैनेजर का बाया कान कट गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। ग्राम सरवरखेड़ा निवासी लियाकत उर्फ राजू मुरादाबाद रोड स्थित गौराया होटल में मैनेजर है। पुलिस को सौंपी तहरीर में लियाकत ने बताया कि बीती 20 जून को उनके होटल में शहर निवासी दस-बारह युवकों ने अपने किसी दोस्त की बर्थ-डे पार्टी सेलिब्रेट की थी। इस दौरान उनका खाने पीने का बिल 4700 रुपये बना। बिल भुगतान की बारी आई तो युवकों ने अभद्रता करते हुए 2 हजार रुपये दिए। जिस पर उसकेऔर उक्त युवकों के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई। उस दिन यह मामला शांत हो गया और युवक 2 हजार रुपये देकर चले गए। आरोप है कि आज मैनेजर होटल के किसी काम से अन्य साथी अदनान के साथ शहर से कुछ सामान लेने आया था। इसी दौरान आर्य नगर में वही युवक मिल गए। जिस पर उसने बचे हुए पैसे मांग लिए। इसके बाद युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। किसी युवक ने धारदार चीज से मैनेजर के बाएं कान पर हमला कर दिया। जिससे उसका कान कट गया। पीड़ित ने सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार पुलिस से लगाई है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
