देहरादून। पीसीएस अधिकारी निधि यादव को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) संवर्ग में पदोन्नति मिल गई है। हालांकि पूर्व में ही इन्हें पदोन्नत होना था, लेकिन विजिलेंस जांच होने के चलते निधि यादव को IAS कैडर नहीं मिल पाया था। ऐसे में अब कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने आखिरकार निधि यादव को पदोन्नत करने के आदेश कर दिए हैं। पीसीएस अधिकारी निधि यादव की लंबे समय से IAS कैडर में पदोन्नति का इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने निधि यादव को डीओपीटी ने 2017 बैच आवंटित किया है। उनके साथ के पीसीएस अधिकारी पहले ही IAS संवर्ग में पदोन्नत हो चुके थे, लेकिन, निधि यादव को फिलहाल इसका इंतजार था। पीसीएस अधिकारी निधि यादव का पूर्व में हुई डीपीसी के दौरान लिफाफा बंद रखा गया था। इसके पीछे की वजह विजिलेंस जांच थी जो उनके खिलाफ चल रही थी। निधि यादव पर आए से अधिक संपत्ति के आरोप लगे थे। जिसके बाद सरकार ने उनकी विजिलेंस की जांच करने के आदेश दिए थे। हालांकि, विजिलेंस ने इस प्रकरण की जांच करने के बाद उन्हें क्लीन चिट दे दी थी। इसके बाद उनके प्रमोशन का रास्ता भी साफ हो गया था। विजिलेंस की क्लीन चिट मिलने के बाद उत्तराखंड कार्मिक विभाग ने यूपीएससी और डीओपीटी को इससे संबंधित जानकारी भेजी। उधर डीओपीटी ने भी पूर्व में इससे संबंधित कुछ प्रपत्र मांगे थे, जो कार्मिक विभाग द्वारा भेज दिए गए थे। इसी तरह कई बार कार्मिक विभाग और डीओपीटी के बीच संवाद हुआ। सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद डीओपीटी ने प्रमोशन से जुड़ा आदेश जारी किया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
