March 6, 2026
Screenshot_2025-06-25-21-43-13-05

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बंशीधर तिवारी को “अपर सचिव- मुख्यमंत्री का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। तिवारी वर्तमान में अपर सचिव सूचना, महानिदेशक सूचना तथा उपाध्यक्ष, मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 से जारी शासनादेश (संख्या: 527/XXX-1-2025) के अनुसार आइएएस तिवारी को अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। संयुक्त सचिव राजेन्द्र सिंह पतियाल द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में श्री तिवारी को शीघ्र नवीन पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तिवारी को दिया गया यह अतिरिक्त दायित्व न केवल उनके प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *