काशीपुर। वर्तमान में प्रचलित आदर्श आचार संहिता के तहत उच्चाधिकारियों द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आईटीआई पुलिस द्वारा आलू फार्म मंगल बाजार के पास से राजेंद्र सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी छोटी बरखेड़ी को 61 पाउच में भरी लगभग 45 लीटर कच्ची शराब समेत गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाने में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, कांस्टेबल रमेश बंग्याल व योगेश पाण्डे थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
