March 6, 2026
Screenshot_2025-06-30-20-09-49-66

काशीपुर।‌ उत्तराखंड की पूर्व राज्य मंत्री एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) की सदस्य, कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती इंदु मान को प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को मजबूती से लड़ने हेतु रामनगर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस की वरिष्ठ एवं कर्मठ नेत्री श्रीमती इंदु मान पूर्व में सरकार एवं संगठन में विभिन्न पदों पर रही हैं। राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष के पद को सुशोभित करने के बाद श्रीमती इंदु मान लगातार कांग्रेस पार्टी की मजबूती हेतु कांग्रेस संगठन में पूर्ण समर्पण एवं वफादारी से काम करती रही हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती इंदु मान ने 2022 विधानसभा चुनाव हेतु प्रदेश की कांग्रेस प्रशिक्षण कमेटी में प्रदेश संयोजक के पद पर रहकर संपूर्ण प्रदेश के बूथों के एजेंटों को ट्रेनिंग देने का कार्य किया है। पार्टी एवं कार्यकर्ताओं के प्रति उनकी निष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए पंचायत चुनाव को मजबूती से लड़ने हेतु पार्टी हाईकमान ने श्रीमती इंदु मान को रामनगर का प्रभारी नियुक्त किया है। श्रीमती इंदु मान ने रामनगर का प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी हाई कमान, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रभारी कुमारी शैलजा, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल आदि सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनसाधारण के बीच कांग्रेस की नीतियों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *