March 6, 2026
IMG_20250701_173951

काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर डिस्ट्रिक्ट 321-B1 2025-26 और अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन एवं कपिल फिटनेस फैडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में रामनगर रोड पर एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत किया गया।                                  रक्तदान शिविर का शुभारंभ एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय के डॉ. अमरजीत सिंह साहनी व लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के अध्यक्ष ला. गौतम मेहरोत्रा एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।                                              इस दौरान लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर अध्यक्ष के ला. गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत प्रथम कार्य की शुरुआत रक्तदान शिविर से की गई। सायंकाल 05 बजे तक चले शिविर में 59 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। उन्होंंने रक्तदान शिविर की सफलता के लिए क्लब के पदाधिकारियों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर समाजसेवा के लिए कृतसंकल्पित है। वहीं, रीजन चेयरपर्सन अनुराग सोलंकी एवं पूर्व रीजन चेयरपर्सन अभिषेक गोयल ने बताया कि रक्तदान को महादान मानते हुए लोगों को अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए। इस दौरान लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा ब्लड बैंक प्रांगण में लोगों की परेशानी को देखते हुए दो बेंच लगाई गई। साथ ही दो बेंच नेत्र विभाग के प्रांगण हेतु प्रदान की गई। कार्यक्रम में क्लब के पूर्व गवर्नर ला. संदीप सहगल, ला. अपूर्व मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष ला. विपिन तोमर, अंतराष्ट्रीय वैश्य फैडरेशन के नगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुरेश गोयल, श्री अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, संतोष मेहरोत्रा, रूपेश अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, डॉ. मयंक अग्रवाल, मोनिका मेहरोत्रा, पिंकी सोलंकी, मनीषा तोमर आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *