काशीपुर। राज्य कर विभाग काशीपुर द्वारा शनिवार, 5 जुलाई रामनगर रोड स्थित रामलीला ग्राउंड मे प्रातः 11 बजे से “पंजीयन जागरुकता शिविर” आयोजित किया जा रहा है, जिसमे जीएसटी अधिनियम में अपने व्यापार को पंजीकृत कराने पर होने वाले फायदों पर चर्चा की जायेगी। साथ ही इससे संबंधित समस्याओं कठिनाइयों का निराकरण भी किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए राज्य कर विभाग काशीपुर के उपायुक्त विनय ओझा ने पंजीयन के इच्छुक व्यापारी बंधुओं से शिविर में समयानुसार पहुंचकर लाभान्वित होने का आग्रह किया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
