स्वार (रामपुर)। स्वार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मस्जिद के इमाम ने मदरसे के छात्र से दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्र किसी तरह इमाम के चंगुल से भाग निकला और परिजन को घटना की जानकारी दी। परिजन घटना सुनकर सन्न रह गए। वह पीड़ित किशोर को लेकर कोतवाली पहुंचे जहां घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।पुलिस ने आरोपी इमाम को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में स्वार के मोहल्ला काशीपुर निवासी हाफिज इमामत के साथ ही मदरसे में बच्चों को पढ़ाता है। बताते हैं कि बृहस्पतिवार लगभग दो बजे 13 वर्षीय किशोर जो कि मदरसे का छात्र भी है, उसे बहलाफुसला कर वह मदरसे के कमरे में ले गया। कमरा अंदर से बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोर ने किसी तरह खुद को इमाम के चंगुल से बचाया और कमरा खोल कर वहां से भाग निकला। वह बदहवास हालत में घर पहुंचा और परिजन को घटना के बारे में बताया। उसकी बात सुनकर परिजन सकते में आ गए। किशोर के पिता बेटे को साथ लेकर स्वार कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने इमाम नावेद निवासी मोहल्ला काशीपुर स्वार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
