March 6, 2026
Screenshot_2025-07-06-14-10-30-82

   काशीपुर। नया आवास विकास से सटे सुभाष नगर स्थित श्री विवेक प्रेम ट्रस्ट नंगली आश्रम में आज गुरु पूर्णिमा (व्यास पूजा) का आयोजन किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष श्री स्वामी शुद्ध महेशानंद पुरी जी महाराज जी ने बताया कि गुरू पूर्णिमा से पांच दिन पूर्व यह आयोजन किया गया ताकि गुरु पूर्णिमा के दिन सभी भक्तजन श्री गुरू मंदिर नंगली साहिब मेरठ भी जा सकें। सभी गुरू भक्तों ने श्री गुरू महाराज जी की पावन आरती की, तत्पश्चात श्री गुरू महाराज जी का तिलक किया गया। ट्रस्ट की महासचिव संत शुद्ध वैरागानंद (रुचि) बाई जी ने बताया कि यह पर्व प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा से पांच दिन पूर्व आश्रम में मनाया जाता है। दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शुद्ध महेशानंद पुरी जी महाराज ने भक्तों को गुरू की पूजा क्यों की जाती है, इसके बारे में सत्संग के माध्यम से समझाया और आए हुए सभी श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में चमन प्रजापति, देवानंद, आकाश गुप्ता, माया प्रजापति, शिवानी प्रजापति, रोहित प्रजापति,
कमलेश चुग व सुदेश शर्मा का पूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *