March 6, 2026
IMG-20250708-WA0125

 काशीपुर। “स्वच्छ काशीपुर-स्वस्थ काशीपुर” संकल्प के तहत शहर को स्वच्छ रखने में व्यापारियों/ दुकानदार भाइयों का भी सहयोग लेने हेतु महापौर दीपक बाली द्वारा नगर निगम सभागार में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के साथ नगर निगम द्वारा निशुल्क डस्टबिन वितरण कार्यक्रम में लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर ने भी सहभागिता निभाते हुए काशीपुर को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के अध्यक्ष ला. गौतम मेहरोत्रा ने शहर की जनता से भी अनुरोध किया कि वह भी इस सफाई अभियान में बढ़ चढ़कर नगर निगम का सहयोग करें ताकि काशीपुर को स्वच्छ सुंदर और स्वस्थ बनाने का सपना पूर्णतः साकार हो सके और काशीपुर शहर प्रदेश के स्वच्छ शहरों में प्रथम स्थान पा सके। ला. गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर समाजसेवा के लिए कृतसंकल्पित है। इस दौरान क्लब के रीजन चेयरपर्सन ला. अनुराग सोलंकी, विवेक पैगिया मनोज अग्रवाल, रूपेश अग्रवाल, अभिषेक गोयल, अमित गर्ग, कोषाध्यक्ष ला. विपिन तोमर, धीरज अग्रवाल आदि भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *