पंतनगर। हत्या कर टांडा जंगल में सड़क किनारे फेंकी गई युवक की लाश की शिनाख्त हो गई है। मृतक पिथौरागढ़ का रहने वाला था और दिल्ली में सेवानिवृत्त कर्नल के यहां काम करता था।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, साथ ही हत्यारोपी तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी है। इसके लिए पुलिस की एक टीम हल्द्वानी में भी सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। बता दें कि सोमवार को टांडा जंगल के डिमरी ब्लाक के प्लाट नंबर 19 में सड़क किनारे 27 वर्षीय अज्ञात युवक की लाश मिली थी। लाश को डबल बैड की चादर से ढका गया था। जब पुलिस ने जांच की तो उसकी गला रेतकर हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने उसकी शिनाख्त करने के लिए कुमाऊं के साथ ही यूपी पुलिस से संपर्क किया था। पुलिस के अनुसार आज मंगलवार को मृतक की शिनाख्त ग्राम मूर्ति नापड़ थाना थल पिथौरागढ़ निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र नंदन सिंह के रूप में उसकी बहन हेमा ने की। हेमा ने बताया कि उसका भाई भूपेंद्र दिल्ली में रिटायर्ड कर्नल के घर पर एक माह से काम कर रहा था। शनिवार रात वह ट्रेन से हल्द्वानी के लिए निकला था। रविवार सुबह हल्द्वानी पहुंचने के बाद उसका कोई पता नहीं चला। उन्होंने उससे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उसका नंबर बंद मिला। थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि मामला पंजीकृत करते हुए हत्यारोपियों की खोजबीन की जा रही है। इसके लिए मृतक के मोबाइल की सीडीआर निकाली जा रही है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
